Breaking News

IPL 2024: आज गुजरात और कोलकाता के बीच होगा मुकाबला     |   दिल्ली HC में मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर आज सुनवाई     |   ED द्वारा गिरफ्तारी के खिलाफ हेमंत सोरेन की याचिका पर SC में आज सुनवाई     |   राहुल गांधी आज रायबरेली में करेंगे प्रचार     |   मुंबई के वसई में सभा को संबोधित करेंगे अमित शाह     |  

हरियाणा: पूर्व विधायक दिलबाग सिंह के घर ईडी की छापेमारी, 48 घंटे से से तलाशी जारी

अवैध खनन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में ईडी यानी प्रवर्तन निदेशालय हरियाणा में इंडियन नेशनल लोकदल के पूर्व विधायक दिलबाग सिंह के ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। ये छापे दिलबाग सिंह के यमुनानगर जिले और कई दूसरे इलाकों के ठिकानों पर 48 घंटों से ज्यादा वक्त से जारी है।
 
ईडी ने दिलबाग सिंह के खिलाफ शुक्रवार को प्रताप नगर थाने में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। दिलबाग सिंह के यमुनानगर के घर के दोनों दरवाजों को अंदर से लॉक कर दिया गया है। किसी के भी आने-जाने की मनाही है। सूत्रों के मुताबिक दिलबाग सिंह घर के अंदर ही मौजूद हैं।

ईडी ने हरियाणा के यमुनानगर जिले और कुछ दूसरे इलाकों में कथित अवैध खनन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गुरुवार को दिलबाग सिंह और सोनीपत से कांग्रेस विधायक सुरेंद्र पंवार के खिलाफ छापेमारी शुरू की थी।

धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत ईडी ने ये कार्रवाई हरियाणा में यमुनानगर, सोनीपत, मोहाली, फ़रीदाबाद, चंडीगढ़ और करनाल समेत 20 जगहों पर की है।