Breaking News

सितंबर में रिटेल महंगाई दर बढ़कर 5.54 प्रतिशत हुई, जो अगस्त में 4.82 फीसदी थी     |   बिहार कैबिनेट ने पीएम मोदी के 25 वर्ष की जनसेवा पर उनका हार्दिक अभिनंदन किया     |   झारखंड HC ने JPSC की तीन परीक्षाएं रद्द मामले में सुनवाई के बाद आदेश सुरक्षित रखा     |   'चुनाव आयोग को बचाते-बचाते बीजेपी खुद डूब जाएगी', अखिलेख यादव ने कहा     |   जंतर-मंतर को प्रोस्टेट साइट से हटाने का मामला दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचा, सुनवाई कल     |  

नोएडा समेत चार शहरों में कल्पतरु ग्रुप के 16 ठिकानों पर ED की रेड

निवेशकों के करोड़ों रुपये हड़पने वाले कल्पतरु ग्रुप के आगरा, मथुरा, नोएडा और फर्रुखाबाद के 16 ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को छापा मारा है। आगरा के मशहूर बिल्डर प्रखर गर्ग के कमला नगर स्थित आवास और अन्य ठिकानों को ईडी की टीमें खंगाल रही हैं।

कल्पतरु ग्रुप के मुख्य संचालक जयकृष्ण राणा (अब मृत) की पत्नी मिथिलेश सिंह के नोएडा स्थित आवास पर भी छापा मारा गया है। इस दौरान प्रखर गर्ग के आवास से एक करोड़ रुपये से अधिक की नगदी और 200 से अधिक संपत्तियों के दस्तावेज बरामद किए जा चुके हैं।

इसके अलावा जयकृष्ण की महिला मित्र और समधी राधेश्याम उर्फ गुड्डू के ठिकाने भी खंगाले जा रहे हैं। ईडी के अधिकारी कल्पतरु ग्रुप के चार्टर्ड अकाउंटेंट देवेंद्र गर्ग के आवास और कार्यालय पर भी छानबीन कर रहे हैं। ग्रुप के निदेशक रहे आगरा निवासी समीर गोयल का आवास भी छापे की जद में आया है। वहीं, मथुरा में एक प्रिंटिंग प्रेस की छानबीन भी जारी है। ईडी के अधिकारियों ने सभी ठिकानों से एक दर्जन से ज्यादा कंप्यूटर, लैपटॉप आदि कब्जे में लिए है, जिनमें संपत्तियों की खरीद-फरोख्त से जुड़ी जानकारी मिली है। ईडी की कार्रवाई बृहस्पतिवार को भी जारी रहेगी।