Breaking News

केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन की बेटी वीणा पर ED ने दर्ज किया केस

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन की बेटी वीणा के खिलाफ पीएमएलए के तहत केस दर्ज किया है. उन पर एक मिनिरल फर्म के साथ गैरकानूनी लेन-देन का आरोप है. इस मामले में एसएफआईओ शिकायत ने दर्ज की थी. ये मामले आयकर विभाग की जांच में सामने आया था. जांच में पता चला कि कोच्चीन मिनिरल्स रूटाइल लिमिटेड ने वीणा की कंपनी एक्सालोजिक्स सॉल्यूशन्स को 2018-19 के बीच में 1.72 करोड़ रुपये का भुगतान किया, जबकि उस समय ये आईटी फर्म कोई सर्विस नहीं मुहैया करवा रही थी.