Breaking News

ब्रेंट क्रूड की कीमत फिर 100 डॉलर के पार, 7 हफ्ते बाद आया उछाल     |   अकृति चौधरी की NSA हिरासत रद्द करने के HC फैसले को SC में चुनौती देगी UP सरकार     |   देश के सात रेलवे प्रोजेक्ट अब फोर ट्रैक होंगे, कैबिनेट ने दी मंजूरी     |   बहन-बेटी की सुरक्षा में सेंध लगाई तो जगह या तो जेल होगी या जहन्नुम: CM योगी     |   मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, 7 रेलवे प्रोजेक्‍ट्स को मिली 4 लेन की मंजूरी, अब देर नहीं होंगी ट्रेनें     |  

असम में 8 करोड़ रुपये की ड्रग्स जब्त, 2 लोग गिरफ्तार

असम के कार्बी आंगलोंग जिले में पुलिस ने आठ करोड़ रुपये की ‘याबा’ गोलियां जब्त कीं और दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट में कहा, "कार्बी आंगलोंग पुलिस ने एंटी नारकोटिक्स अभियान के दौरान दिल्लई प्वाइंट पर वाहन को रोका और इस वाहन से आठ करोड़ रुपये की 40 हजार 'याबा' गोलियां जब्त की गईं।"

उन्होंने आगे बताया कि इस मामले में दो लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है। ‘याबा’ गोलियों में मेथैम्फेटामाइन और कैफीन भारी मात्रा में होता है।

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने राज्य को नशा मुक्त बनाने की दिशा में असम पुलिस के प्रयासों की सराहना की।