Breaking News

मुंबई में BEST बस से टकराया टैंकर, 4 यात्री घायल     |   यूपी के हरदोई में मिलावट के शक में 38 हजार लीटर दूध जब्त     |   यूपी पशुपालन भर्ती घोटाले में रिटायर्ड IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, सपा सरकार में थे प्रमुख सचिव     |   जौहर ट्रस्ट से जुड़ी वित्तीय गड़बड़ियों में आजम खान के खिलाफ ED ने दर्ज की FIR     |   नई दिल्ली से पटना के बीच चलेगी वंदे मातरम ट्रेन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल     |  

दिग्विजय सिंह नहीं लड़ेंगे लोकसभा चुनाव

मध्य प्रदेश कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह ने कहा है कि वो आगामी लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे. लेकिन पार्टी ने लोकसभा चुनाव का टिकट दिया तो वो उनके आदेश का पालन जरूर करेंगे. सिंह ने शनिवार को राजगढ़ जिले के खिलचीपुर शहर में पत्रकारों से बात करने के दौरान कहा कि चुनाव लड़ने का सवाल ही नहीं उठता क्योंकि मैं राज्यसभा का सदस्य हूं और अभी भी राज्यसभा के कार्यकाल में दो से अधिक साल का समय बाकी है. दिग्विजय सिंह का कार्यकाल 2026 में खत्म होना है.