Breaking News

'हमें आपके स्वास्थ्य की चिंता है...' बबीता फोगाट की सोनम वांगचुक से अनशन तोड़ने की अपील     |   मेट्रो स्टेशन बंद होने से वकीलों की परेशानी सुप्रीम कोर्ट पहुंची, CJI बोले- जरूरत पड़ी तो करेंगे हस्तक्षेप     |   छात्रों के आंदोलन में शामिल होंगे अन्न हजारे     |   विपक्ष के हंगामे के चलते लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित     |   ‘युवाओं का हित मोदी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता’, अमित शाह का एक्स पोस्ट     |  

हरियाणा विधानसभा चुनाव में विकास की जीत हुई है: बीजेपी नेता स्मृति ईरानी

पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता स्मृति ईरानी ने हरियाणा विधानसभा चुनाव में पार्टी के शानदार प्रदर्शन को विकास की जीत बताया। नवरात्रि उत्सव के अवसर पर ईरानी ने उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में दुर्गा पूजा पंडाल में आशीर्वाद मांगा।

ईरानी ने कहा, "आज हरियाणा में विकास की, नरेंद्र मोदी जी के संकल्प के नवभारत के निर्माण में हरियाणा में प्रगति की जरूरत को देखते हुए कार्यकर्ताओं की निष्ठा की और स्वयंसेवकों के समर्पण की और वोटर की जीत हुई है। इसके लिए टीम हरियाणा को बहुत-बहुत दधाई। जिन लोगों ने ये बारा-बार आरोप भारत पर लगाया कि धारा 370 के हटने के बाद लोकतंत्र पनप नहीं पाएगा। आज जम्मू कश्मीर में सफलतापूर्वक, शांतिपूर्वक चुनाव का होना, नतीजों का आना इस बाक का संदेश है कि धारा 370 हटने के बाद ही सही मायने में संविधान का सम्मान हुआ है और लोकतंत्र की जीत हुई है।"

बीजेपी ने मंगलवार को हरियाणा में सत्ता विरोधी लहर पर काबू पाते हुए शानदार हैट्रिक जीत हासिल करके विपक्षी दल कांग्रेस की वापसी की उम्मीदों पर पानी फेर दिया।