Breaking News

सितंबर में रिटेल महंगाई दर बढ़कर 5.54 प्रतिशत हुई, जो अगस्त में 4.82 फीसदी थी     |   बिहार कैबिनेट ने पीएम मोदी के 25 वर्ष की जनसेवा पर उनका हार्दिक अभिनंदन किया     |   झारखंड HC ने JPSC की तीन परीक्षाएं रद्द मामले में सुनवाई के बाद आदेश सुरक्षित रखा     |   'चुनाव आयोग को बचाते-बचाते बीजेपी खुद डूब जाएगी', अखिलेख यादव ने कहा     |   जंतर-मंतर को प्रोस्टेट साइट से हटाने का मामला दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचा, सुनवाई कल     |  

उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में कोहरे की घनी चादर छाई

उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में शुक्रवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। कुछ जगहों पर न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। प्रयागराज में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आगरा में न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस और मथुरा में नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

प्रयागराज में महाकुंभ स्थल पर भी घना कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता शून्य हो गई। उत्तर प्रदेश सरकार ने लोगों को रात में ठंड से बचने के लिए राज्य भर में 1,240 रैन बसेरे और अस्थायी आवास सुविधाएं बनाई हैं।

लोगों को भीषण ठंड के दौरान गर्म रखने के लिए आश्रय वाली जगहों में सभी जरूरी संसाधन उपलब्ध कराए गए हैं।
जरूरतमंदों को तीन लाख से ज्यादा कंबल भी बांटे गए हैं।