Breaking News

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी जारी, CJP ने किया है तिरंगा मार्च का ऐलान     |   भारतीय सोशल वर्कर रीमा नानावटी को मिला हिलेरी रोडम क्लिंटन अवॉर्ड     |   सचिन पायलट आज से पंजाब के पांच दिवसीय दौरे पर, गैंगस्टर हिंसा के पीड़ित परिवारों से करेंगे मुलाकात     |   राहुल गांधी और ओवैसी की SIR याचिकाओं पर 27 अक्टूबर को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट     |   सिद्धारमैया की शिकायत पर साइबर पुलिस ने दर्ज की FIR, फर्जी वीडियो पर होगी कार्रवाई     |  

'मध्य प्रदेश उत्सव' की शुरुआत, मुख्यमंत्री मोहन यादव शामिल हुए

दिल्ली में शुक्रवार को 'मध्य प्रदेश उत्सव' की शुरूआत हुई। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने फीता काटकर उत्सव का उद्घाटन किया। इस मौके पर सीएम मोहन यादव ने अलग-अलग स्टालों पर जाकर पार्टिसिपेंट्स और कलाकारों से बातचीत की।

राजधानी दिल्ली स्थित मध्य प्रदेश भवन में 30 अगस्त से 2 सितंबर के बीच 'मध्य प्रदेश उत्सव' आयोजित किया जा रहा है। इसमें प्रदेश की समृद्ध कला, पर्यटन, संस्कृतिक विरासत, जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों का वृहद प्रदर्शन होगा। 

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इस उत्सव में लघु मध्य प्रदेश की झलक दिखाई देगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के अलग-अलग अंचलों-मालवा, विंध्य, महाकौशल और बुंदेलखंड के विशिष्ट व्यंजन भी परोसे जाएंगे। इस खास मौके पर सीएम यादव भी दिल्ली पहुंचे।