Breaking News

चक्रवात मुरासु के कारण आंध्र प्रदेश में उखड़े पेड़     |   यूपी में आज बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा     |   जम्मू-कश्मीर: किश्तवाड़ में भूकंप के झटके, 3.1 रही तीव्रता     |   'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' के नारे के साथ सड़कों पर उतरेगी BJP, यूपी के 6 क्षेत्रों में पदयात्रा     |   ट्रंप प्रशासन को SC से झटका, कैलिफोर्निया के 20 हजार बैलेट गिनने पर रोक की मांग खारिज     |  

दिल्ली कार शोरूम फायरिंग: पुलिस के साथ मुठभेड़ में शूटर ढेर

पश्चिमी दिल्ली के कार शोरूम में फायरिंग करने वाले शूटर को दिल्ली पुलिस ने मुठभेड़ में ढेर कर दिया। मारे गए शूटर की पहचान अजय उर्फ ​​गोली के नाम से हुई है। ये पुर्तगाल में रह रहे गैंगस्टर हिमांशु भाऊ का शार्प शूटर था।

पुलिस के मुताबिक जब उसे रोकने की कोशिश की गई तो उसने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। अजय मूल रूप से हरियाणा के रोहतक का रहने वाला था। उस पर हरियाणा और दिल्ली में हत्या, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के कई मामले दर्ज हैं। 

पुलिस के मुताबिक वो 10 मार्च को सोनीपत के मुरथल में हुई एक व्यापारी की हत्या में भी शामिल था। छह मई को अजय ने 27 साल के मोहित रिधाऊ के साथ मिलकर तिलक नगर इलाके में सेकेंड-हैंड लग्जरी कार शोरूम पर फायरिंग की थी, जिसमें सात लोग घायल हुए थे।

शूटरों ने एक नोट छोड़ा था, जिसमें तीन गैंगस्टरों - भाऊ, नीरज फरीदकोट और नवीन बाली के नाम थे। पुलिस ने बताया कि शोरूम के मालिक को इंटरनेशनल नंबर से फोन आया था। फोन करने वाले ने उनसे पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांग थी। रिधाऊ को कोलकाता से गिरफ्तार किया जा चुका है।