Breaking News

लद्दाख की मांगों पर सोनम वांगचुक ने तय की डेडलाइन     |   IRCTC केस में लालू परिवार पर 10 सितंबर को फैसला     |   बिहार में गंगा का जलस्तर रिकॉर्ड ऊंचाई पर, 12 जिलों में 22.42 लाख लोग प्रभावित     |   दिल्ली: सत्य निकेतन हादसे में बिल्डिंग मालिक की तलाश में 10 पुलिस टीमें गठित     |   दिल्ली सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: एक और शव बरामद, मृतकों की संख्या बढ़कर 7 हुई     |  

Tamilnadu: कल्लाकुरिची में जहरीली शराब ने मचाया कोहराम, मरने वालों का संख्या बढ़कर 34 हुई

तमिलनाडु के कल्लाकुरिची में जहरीली शराब पीने मरने वालों की संख्या बढ़कर 34 हो गई है। जिले के करीब 120 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में पुलिस ने 49 साल के कन्नुकुट्टी को गिरफ्तार किया है। उसके पास के करीब 200 लीटर शराब जब्त की गई है। जांच में पता चला है कि शराब के अंदर मेथनॉल मिला हुआ था। 

मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन मामले की गंभीरता को देखते हुए सीबी-सीआईडी ​​जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने मृतकों के परिवारों को 10 लाख रुपये और इलाज करा रहे लोगों को 50 हजार रुपये का मुआवजा देने का ऐलान किया है।