Breaking News

दिल्ली के लक्ष्मी नगर, विश्वास नगर में एमसीडी का एक्शन, अवैध PG का स्ट्रक्चरल सर्वे     |   पहले सरकार और माफिया मिलकर करते थे काम, अयोध्या में CM का सपा पर निशाना     |   सुपौल: प्राइवेट मदरसे में मिठाई-समोसा खाने के बाद 4 छात्राएं बेहोश, एक की मौत     |   लखनऊ: CM योगी आवास पर ‘हनुमान अंश’ फिल्म देखेंगे, स्टार कास्ट भी रहेगी मौजूद     |   सत्य निकेतन PG हादसा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, सभी निजी हॉस्टलों के ऑडिट की मांग     |  

डीआरआई ने हैदराबाद एयरपोर्ट पर सात करोड़ रुपये का मारिजुआना जब्त किया

राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) के अधिकारियों ने बैंकॉक से आ रहे दो भारतीय यात्रियों से 7.096 किलोग्राम मारिजुआना (नशीला पदार्थ) जब्त किया है, जिसकी अनुमानित कीमत सात करोड़ रुपये बताई जा रही है। डीआरआई के अधिकारियों ने ये जानकारी दी।

डीआरआई की ओर से जारी एक रिलीज में कहा गया है कि यात्रियों को गुरुवार को रोका गया और उनके सामान की तलाशी लेने पर चॉकलेट पैकेट के अंदर 13 पैकेट मिले।

रिलीज में कहा गया है कि सभी 13 पैकेटों से हरे रंग का पदार्थ बरामद किया गया और जब 'फील्ड टेस्ट किट' से जांच की गई तो उसमें मारिजुआना होने का पता लगा।

रिलीज में कहा गया कि, "पैकेट में 7.096 किलोग्राम मारिजुआना था जिसे जब्त कर लिया गया है और यात्रियों को एनडीपीएस एक्ट, 1985 के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।"