Breaking News

चक्रवाती तूफान 'फेंगल' पुडुचेरी के पास देगा दस्तक

 बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवाती तूफान फेंगल शनिवार दोपहर पुडुचेरी के पास तट से टकरा सकता है। इस दौरान 90 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

आईएमडी की तरफ से शुक्रवार रात आठ बजकर 40 मिनट पर जारी ताजा जानकारी के मुताबिक, फेंगल नागापट्टिनम से लगभग 240 किमी पूर्व-उत्तरपूर्व, पुडुचेरी से 230 किमी पूर्व-दक्षिणपूर्व और चेन्नई से 250 किमी दक्षिणपूर्व में स्थित था।

गुइंडी, जाफरगांवपेट, वडापलानी, अलंदूर, सैदापेट सहित चेन्नई के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई। राज्य सरकार ने कहा कि 4,153 नावें तट पर लौट आई हैं और 2,229 राहत शिविर बनाए गए हैं।