Breaking News

दिल्ली के लक्ष्मी नगर, विश्वास नगर में एमसीडी का एक्शन, अवैध PG का स्ट्रक्चरल सर्वे     |   पहले सरकार और माफिया मिलकर करते थे काम, अयोध्या में CM का सपा पर निशाना     |   सुपौल: प्राइवेट मदरसे में मिठाई-समोसा खाने के बाद 4 छात्राएं बेहोश, एक की मौत     |   लखनऊ: CM योगी आवास पर ‘हनुमान अंश’ फिल्म देखेंगे, स्टार कास्ट भी रहेगी मौजूद     |   सत्य निकेतन PG हादसा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, सभी निजी हॉस्टलों के ऑडिट की मांग     |  

Cyclone Michong: तमिलनाडु के कांचीपुरम दिख रहा है असर, विजिबिलिटी हुई कम

तमिलनाडु के कांचीपुरम जिले में चक्रवात मिचौंग के आने के बाद बुधवार सुबह कई इलाकों में कोहरा छाया रहा।

कांचीपुरम और इसके आस-पास के सेविलीमेडु, ओरिकाई, कुरुविमलाई, नाथप्पेट्टाई, वैय्यावुर, एनाथुर, राजाकुलम, चेन्नई-बेंगलुरू राष्ट्रीय राजमार्ग, परांधुर, वालाजाबाद, मगराल जैसे इलाकों में विजिबिलिटी कम हो गई।

कांचीपुरम और आस-पास के इलाकों में राजमार्गों पर कोहरा छाए रहने से ट्रैफिक पर भी असर पड़ा। भीषण चक्रवाती तूफान मिचौंग ने मंगलवार दोपहर साढ़े बारह बजे से ढ़ाई बजे के बीच दक्षिण आंध्र प्रदेश तट को पार करते हुए दस्तक दी।

इसी वजह से सोमवार को चेन्नई और पड़ोसी तमिलनाडु के आसपास के इलाकों में इसका ज्यादा असर महसूस किया गया।