Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

चक्रवात ‘मोंथा’ गंभीर चक्रवाती तूफान में हुआ तब्दील, कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश

Andhra Pradesh: मौसम विभाग के मुताबिक चक्रवात ‘मोंथा’ गंभीर चक्रवाती तूफान में तब्दील हो गया है। आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले में मछलीपत्तनम के निकट मंगिनापुडी समुद्र तट पर मंगलवार सुबह समुद्र में काफी उथल-पुथल दिखी। इसके अलावा तेज हवाएं चलीं और रुक-रुक कर बारिश हुई क्योंकि चक्रवात मोंथा के आउटर बैंड ने आंध्र प्रदेश तट पर अपना असर दिखाना शुरू कर दिया था।

अधिकारियों ने मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की चेतावनी जारी की है। वहीं समुद्र तट की सड़क के किनारे की दुकानें बंद कर दी गई हैं। एहतियात के तौर पर इलाके में लोगों के आने-जाने पर रोक लगा दी गई है।

लगातार बारिश और तेज हवाओं की वजह से मंगिनापुडी बीच रोड के पास के खेत पहले ही पानी में डूबे दिख रहे हैं। इससे इलाके के किसानों में चिंता बढ़ गई है। आपदा प्रबंधन दल हाई अलर्ट पर हैं। हालात पर नजर रखने के लिए नियंत्रण कक्ष बनाए गए हैं। अधिकारी निचले इलाकों में रहने वाले लोगों की संभावित निकासी की तैयारी कर रहे हैं।

मौसम विभाग ने चक्रवात मोंथा के असर से आंध्र प्रदेश की कई जगहों पर भारी बारिश का अनुमान जताया है। थाई भाषा में मोंथा का मतलब सुगंधित फूल होता है।