पीएम मोदी यहां विश्व के सबसे बड़े सांस्कृतिक समागम के रूप में महाकुंभ की सफलता के लिए कुंभ कलश का पूजन करेंगे। पूजन में उनके साथ राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे। इसके साथ ही पीएम मोदी 55 सौ करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास करेंगेप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रिवर क्रूज (निषादराज क्रूज) पर सवार हो गए हैं। वह अरैल से संगम की ओर पहुंच रहे हैं। कुछ देर में सभा को संबोधित करेंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रयागराज पहुंच गए। करीब पौने बारह बजे उनका काफिला एयरपोर्ट पर पहुंचा। यहां से वह अरैल घाट पहुंच गए हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा में भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। जीटी जवाहर चौराहे से लेकर संगम तट पर स्थित पंडाल तक लोगों की भीड़ है। बड़े वाहनों का प्रवेश रोक दिया गया है।