Breaking News

दिल्ली के लक्ष्मी नगर, विश्वास नगर में एमसीडी का एक्शन, अवैध PG का स्ट्रक्चरल सर्वे     |   पहले सरकार और माफिया मिलकर करते थे काम, अयोध्या में CM का सपा पर निशाना     |   सुपौल: प्राइवेट मदरसे में मिठाई-समोसा खाने के बाद 4 छात्राएं बेहोश, एक की मौत     |   लखनऊ: CM योगी आवास पर ‘हनुमान अंश’ फिल्म देखेंगे, स्टार कास्ट भी रहेगी मौजूद     |   सत्य निकेतन PG हादसा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, सभी निजी हॉस्टलों के ऑडिट की मांग     |  

केरल: शिल्पकार ने बनाया लकड़ी का ट्रेडमिल, बड़ी संख्या में मिल रहे हैं ऑर्डर

केरल के कन्नूर जिले के चलोदे में रहने वाले शिल्पकार संतोष ने अपनी डेली एक्सरसाइज के लिए लकड़ी की ट्रेडमिल बनाई है। इलाके में अवारा कुत्तों की वजह से उन्हें मजबूरी में रोज सुबह अपनी पत्नी के साथ सैर पर जाना बंद करना पड़ा था। इसके बाद उन्होंने ट्रेडमिल बनाने के बारे में सोचा।

इस ट्रेडमिल की खासियत ये है कि इसे चलाने के लिए बिजली की जरूरत नहीं पड़ती है। लकड़ी की ये ट्रेडमिल लोगों को काफी पसंद आ रही है। बड़ी संख्या में लोग इस खास ट्रेडमिल को बनाने का ऑर्डर दे रहे हैं।

लकड़ी की ट्रेडमिल बनाने के अलावा संतोष ने बदन दर्द से परेशान लोगों के लिए एक खास कुर्सी भी बनाई है।