Breaking News

धर्म बदलने के साथ आरक्षण खत्म, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला     |   ‘कानून सबके लिए बराबर, पीड़ितों के साथ खड़े होना क्या गलत: सचिन पायलट     |   'PDA की हवा निकली, इनके समय में विकास नहीं हुआ', मिर्जापुर में बोले CM योगी     |   पाकिस्तान में गिरी स्कूल की छत, मारे गए 17 छात्र, एक टीचर की भी मौत     |   दिल्ली पुलिस ने बस में मारपीट के मामले में NSUI की महिला कार्यकर्ताओं के खिलाफ FIR दर्ज की     |  

तेलंगाना चुनाव: कांग्रेस ने जारी की तीसरी लिस्ट, असंतुष्ट पार्टी कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन

कांग्रेस ने तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी कर दी है। तीसरी सूची में पार्टी पटानचेरु निर्वाचन क्षेत्र प्रभारी काटा श्रीनिवास गौड़ का नाम शामिल नहीं होने से असंतुष्ट कांग्रेस समर्थकों ने मंगलवार को हैदराबाद में विरोध प्रदर्शन किया।

कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए और उन्होंने टायर और पुतले जलाए। कार्यकर्ताओं ने टीपीसीसी अध्यक्ष रेवंत रेड्डी के खिलाफ नारेबाजी भी की। 119 सदस्यीय तेलंगाना विधानसभा के लिए 30 नवंबर को मतदान होगा।