कांग्रेस के वरिष्ठ नेता थिरुवनचूर राधाकृष्णन शुक्रवार को 16वीं केरल विधानसभा के अध्यक्ष चुने गए। राधाकृष्णन को 101 वोट मिले क्योंकि प्रोटेम स्पीकर (अस्थायी अध्यक्ष) जी. सुधाकरन ने वोट नहीं डाला। राधाकृष्णन के अलावा मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के नेतृत्व वाले वाम लोकतांत्रिक मोर्चे (एलडीएफ) के उम्मीदवार ए सी मोइदीन और भारतीय जनता पार्टी के बी. बी. गोपाकुमार भी इस पद की दौड़ में थे।
हालांकि कांग्रेस के नेतृत्व वाले संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) को 140 सीट वाली विधानसभा में 102 सदस्यों का बहुमत प्राप्त है। मोइदीन को 35 वोट मिले और गोपाकुमार को तीन वोट मिले। विधानसभा में एलडीएफ के 35 और बीजेपी के तीन सदस्य हैं। यूडीएफ ने राधाकृष्णन की उम्मीदवारी की घोषणा कुछ दिन पहले ही कर दी थी जबकि विपक्षी मोर्चों ने गुरुवार को आधिकारिक तौर पर अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित किए।
कांग्रेस नेता थिरुवनचूर राधाकृष्णन केरल विधानसभा के अध्यक्ष चुने गए
You may also like
भोजशाला पर हाईकोर्ट के फैसले के बाद 721 साल बाद पहली बार शुक्रवार को हुई पूजा-अर्चना.
BSF की महिला टीम ने एवरेस्ट फतह किया, चोटी पर पहुंचकर गाया ‘वंदे मातरम्’.
दिल्ली दंगा केस: उमर खालिद को हाईकोर्ट से 3 दिन की अंतरिम जमानत.
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डंपर और बस की भिड़ंत, 2 की मौत, 20 घायल.