Breaking News

लखनऊ अग्निकांड: 15 लोगों की मौत वाली बिल्डिंग होगी ध्वस्त, कोर्ट ने जारी किए आदेश     |   बांकीपुर उपचुनाव: अब नीरज कुमार सिन्हा होंगे भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी     |   शिवसेना पार्षद रमेश म्हात्रे को डॉक्टरों से मारपीट केस में 13 जुलाई तक पुलिस कस्टडी     |   चीनी राष्ट्रपति-नॉर्थ कोरियाई प्रीमियर की बैठक में रणनीतिक सहयोग बढ़ाने पर सहमति     |   ED की ओर से बैंक खाते फ्रीज करने पर TMC ने कलकत्ता हाई कोर्ट का रुख किया     |  

भोजशाला मामले में मुस्लिम पक्ष ने मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती

New Delhi: भोजशाला मामले में मुस्लिम पक्ष ने मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के फैसले को गुरुवार को उच्चतम न्यायालय में चुनौती दी। मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय ने अपने आदेश में कहा था राज्य के धार जिले में स्थित विवादित भोजशाला परिसर देवी सरस्वती को समर्पित मंदिर है। हिंदू समुदाय भोजशाला को देवी सरस्वती का मंदिर मानता है, जबकि मुस्लिम समुदाय इसे कमाल मौला मस्जिद कहता है।

धार जिले में स्थित यह विवादित परिसर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) द्वारा संरक्षित है। मस्जिद के कार्यवाहक काजी मोइनुद्दीन द्वारा दायर अपील में उच्च न्यायालय के 15 मई के आदेश को चुनौती दी गई है।

हिंदू पक्ष के लिए एक बड़ी जीत में, मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय ने कहा था कि विवादित भोजशाला परिसर देवी सरस्वती को समर्पित एक मंदिर है, और केंद्र तथा एएसआई इसके प्रशासन और प्रबंधन पर निर्णय ले सकते हैं।

उच्च न्यायालय ने एएसआई के सात अप्रैल, 2003 के उस आदेश को भी रद्द कर दिया, जिसमें मुसलमानों को भोजशाला परिसर के अंदर हर शुक्रवार को नमाज अदा करने की अनुमति दी गई थी। मामले की सुनवाई कर रही उच्च न्यायालय की पीठ ने यह भी कहा कि मुस्लिम समुदाय मस्जिद के निर्माण के लिए जिले में अलग से जमीन के लिए मध्यप्रदेश सरकार से संपर्क कर सकता है।