Breaking News

लखनऊ अग्निकांड: 15 लोगों की मौत वाली बिल्डिंग होगी ध्वस्त, कोर्ट ने जारी किए आदेश     |   बांकीपुर उपचुनाव: अब नीरज कुमार सिन्हा होंगे भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी     |   शिवसेना पार्षद रमेश म्हात्रे को डॉक्टरों से मारपीट केस में 13 जुलाई तक पुलिस कस्टडी     |   चीनी राष्ट्रपति-नॉर्थ कोरियाई प्रीमियर की बैठक में रणनीतिक सहयोग बढ़ाने पर सहमति     |   ED की ओर से बैंक खाते फ्रीज करने पर TMC ने कलकत्ता हाई कोर्ट का रुख किया     |  

TN polls: कांग्रेस ने डीएमके के साथ सीट बंटवारे पर बातचीत के लिए समिति की गठित

TamilNadu Elections: कांग्रेस की तमिलनाडु इकाई के अध्यक्ष के. सेल्वापेरुंथगई ने शनिवार को कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने 2026 के राज्य विधानसभा चुनाव के वास्ते द्रविड़ मुन्नेत्र कषगम (डीएमके) के साथ सीट-बंटवारे पर बातचीत करने के लिए पांच सदस्यीय समिति का गठन किया है।

तमिलनाडु प्रदेश कांग्रेस कमेटी के शीर्ष नेता सेल्वापेरुंथगई ने कहा कि राज्य में सत्ताधारी डीएमके के साथ बातचीत करने के लिए बनाई गई कांग्रेस समिति का नेतृत्व तमिलनाडु और पुडुचेरी के पार्टी प्रभारी गिरीश चूडांकर करेंगे।

सेल्वापेरुंथगई और विधायक दल के नेता एस. राजेशकुमार समिति का हिस्सा होंगे। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम ने पार्टी द्वारा समिति का गठन किए जाने का स्वागत किया और कहा कि इससे ‘इंडिया’ गठबंधन की एकता मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि उनका मानना है कि इस घोषणा से गठबंधन को लेकर कुछ दावे खत्म हो जाएंगे।

चिदंबरम का बयान इसलिए महत्व रखता है क्योंकि ऐसी अटकलें थीं कि कांग्रेस पार्टी 2026 के विधानसभा चुनाव के लिए डीएमके को छोड़कर अभिनेता और राजनीतिक नेता विजय की पार्टी तमिझागा वेत्री कझगम (टीवीके) से हाथ मिला सकती है। चिदंबरम ने अपनी पार्टी के टीवीके से हाथ मिलाने की ऐसी अटकलों को परोक्ष तौर पर खारिज किया है।