Breaking News

कांग्रेस में लोगों की सेवा करने की भावना नहीं है: BJP

बीजेपी नेता दुष्यंत कुमार गौतम ने शनिवार को कहा कि कांग्रेस को सरकार बनाने का सपना भी नहीं देखना चाहिए क्योंकि उनमें लोगों के लिए सेवा की भावना नहीं है। दुष्यंत कुमार गौतम ने कहा कि जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विश्वास करती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता से कितना भी झूठ बोल ले, वो उन पर भरोसा नहीं करेगी क्योंकि जनता कांग्रेस को पहचान चुकी है।