Breaking News

बांग्लादेश में खसरे का भयंकर प्रकोप, संदिग्ध और पुष्ट मौतों का आंकड़ा 500 के पार     |   PM मोदी ने चीन के कोयला खदान धमाके में हुई मौतों पर शोक जताया     |   हम चाहते हैं कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज जल्द से जल्द खुले: मार्को रुबियो     |   पाकिस्तान के आर्मी चीफ मुनीर ईरान से रवाना     |   UP: बिजली कटौती पर एक्शन, सस्पेंड किए गए दो बड़े अधिकारी     |  

महाराष्ट्र के जलगांव में दो समूहों के बीच झड़प, लगाया गया कर्फ्यू

महाराष्ट्र के जलगांव जिले के पलाधी गांव में बुधवार सुबह 24 घंटे का कर्फ्यू लगा दिया गया. यह घटना अलग-अलग समुदायों के दो समूहों के बीच झड़प के बाद हुई, जिसके बाद इलाके में आगजनी और तोड़फोड़ की गई.

जिला कलेक्टर आयुष प्रसाद ने बताया, ‘एहतियाती उपाय के तौर पर कर्फ्यू लगाया गया है. स्थिति शांतिपूर्ण और नियंत्रण में है.’ झड़पें मंगलवार रात करीब 9:30 बजे शुरू हुईं और कई दुकानों में आग लगा दी गई और वाहनों को नुकसान पहुंचाया गया. इस दौरान जमकर पत्थरबाजी भी की गई. दो समूह के बीच टकराव की स्थिति रोड रेज की एक घटना के बाद शुरू हुई.

महायुति सरकार में मंत्री और शिवसेना शिंदे गुट के नेता गुलाबराव पाटिल की पत्नी और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ कार में जा रही थीं. इस दौरान गांव के एक युवक को कार से धक्का लग गया. इस टक्कर के बाद वहां भीड़ जमा हो गई और नाराज लोग ड्राइवर के साथ गाली गलौच करने लगे. इसके बाद दोनों गुट आपस में भिड़ गए और पथराव तथा आगजनी शुरू हो गई.

जिला कलेक्टर प्रसाद ने बताया, ‘दोनों समूहों के बीच झड़प एक तरह की सड़क दुर्घटना के बाद शुरू हुई. हिंसक भीड़ ने दुकानों में आग लगाने और वाहनों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की. पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में किया। झड़पों में कुछ लोगों को मामूली चोटें आईं.’

बुधवार भोर में 3 बजे 24 घंटे का कर्फ्यू लगाया गया. प्रसाद ने कहा, ‘फिलहाल स्थिति शांतिपूर्ण है और आज सुबह किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली है.’ कलेक्टर ने कहा कि बुधवार दोपहर को प्रशासन दोनों समूहों के बीच किसी भी विवाद को सुलझाने के लिए शांति समिति की बैठक आयोजित करेगा.

जलगांव की एसीपी कविता नेरकर ने बुधवार को बताया, ‘कल रात धरन थाना क्षेत्र में आने वाले परदा गांव में दो समूहों के बीच विवाद के बाद मारपीट हुई, जिसमें कुछ दुकानों में आग लगा दी गई. इसके बाद भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है और फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है.’