Breaking News

दिल्ली के लक्ष्मी नगर, विश्वास नगर में एमसीडी का एक्शन, अवैध PG का स्ट्रक्चरल सर्वे     |   पहले सरकार और माफिया मिलकर करते थे काम, अयोध्या में CM का सपा पर निशाना     |   सुपौल: प्राइवेट मदरसे में मिठाई-समोसा खाने के बाद 4 छात्राएं बेहोश, एक की मौत     |   लखनऊ: CM योगी आवास पर ‘हनुमान अंश’ फिल्म देखेंगे, स्टार कास्ट भी रहेगी मौजूद     |   सत्य निकेतन PG हादसा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, सभी निजी हॉस्टलों के ऑडिट की मांग     |  

मुख्यमंत्री भूपेंद्र भाई पटेल ने गांधीनगर में पंचदेव मंदिर के किए दर्शन

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र भाई पटेल शनिवार सुबह गांधीनगर के पंचदेव मंदिर का दर्शन किया। ये मंदिर राधा-कृष्ण को समर्पित है। गुजराती नया साल शुरू होने के मौके पर मुख्यमंत्री ने मंदिर में पूजा की और सभी लोगों की सुख, समृद्धि की कामना की।

राज्य के ज्यादातर मुख्यमंत्री इस मंदिर में पूजा कर नए गुजराती साल की शुरुआत करते थे। नरेंद्र मोदी भी गुजरात के मुख्यमंत्री रहते हर साल यहां दर्शन करने आते थे।

गुजराती नया साल को बेल्टू वर्ष भी कहा जाता है। हिंदू कैलेंडर में कार्तिक महीने का पहला दिन गुजराती नया साल होता है। इस दिन गुजरात के व्यापारी नए बही-खाते में कामकाज शुरू करते हैं। इस साल गुजराती नया साल दो नवंबर को शुरू हुआ है।