पीएम नरेंद्र मोदी ने भूपतिनगर में एनआईए की टीम पर हमले को लेकर टीएमसी पर जमकर हमला बोला. पीएम मोदी ने जलपाईगुड़ी में सभा को संबोधित करते हुए कहा कि एक-एक पोलिंग बूथ में टीएमसी की जमानत जब्त होनी चाहिए. टीएमसी चाहती है कि उसके तोलाबाजों, भ्रष्टाचारी नेताओं को आतंक का खुला शासन मिले. केंद्र की एजेंसियां आती है तो उस पर हमले करती है. टीएमसी कानून और संविधान को कुचलने वाली पार्टी है.
Get all latest content delivered to your email a few times a month.