Breaking News

ग्रेटर नोएडा में खुलेगा दिल्ली-NCR का पहला लुलु हाइपरमार्केट, आज दोपहर होगा उद्घाटन     |   दिल्ली के JLN स्टेडियम में आज होगा वर्ल्ड एथलेटिक्स गोल्ड लेबल इवेंट     |   मेक्सिको के प्रशांत तट पर तूफान ट्रूडी का खतरा, कई इलाकों में हरीकेन वॉर्निंग जारी     |   अशोक सिद्धार्थ की वापसी पर मायावती का जवाब- किसी भी कीमत पर पार्टी में नहीं लेंगे     |   ग्वालियर: ट्रक हादसे में अब तक 14 लोगों की मौत, कई की हालत नाजुक     |  

कोलकाता रेप-मर्डर केस में अब केंद्र सरकार के दखल की जरूरत: जीतन राम मांझी

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने शनिवार को कहा कि कोलकाता रेप-मर्डर केस में अब केंद्र सरकार के दखल की जरूरत है।मांझी ने कहा, "डॉक्टरों का जहां तक सवाल है जो घटना हुई है वो दुखद है। वहां की सरकार को लेना चाहिए एक्शन। कल दिल्ली में भी डॉक्टरों का बहुत बड़ा आंदोलन था।

कहने का मतलब है कि केंद्र को अब हस्तक्षेप करने की जरूरत है ऐसी वारदातों में। नहीं तो राज्य सरकारे फेल हो रही हैं, खासकर बंगाल में। ये बेतुका है कि ममता बनर्जी ने कल खुद जुलूस निकालने का फैसला किया। पूरा प्रशासन उनके नियंत्रण में है। वो किसके खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रही थीं?