Breaking News

धर्म बदलने के साथ आरक्षण खत्म, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला     |   ‘कानून सबके लिए बराबर, पीड़ितों के साथ खड़े होना क्या गलत: सचिन पायलट     |   'PDA की हवा निकली, इनके समय में विकास नहीं हुआ', मिर्जापुर में बोले CM योगी     |   पाकिस्तान में गिरी स्कूल की छत, मारे गए 17 छात्र, एक टीचर की भी मौत     |   दिल्ली पुलिस ने बस में मारपीट के मामले में NSUI की महिला कार्यकर्ताओं के खिलाफ FIR दर्ज की     |  

सीएम केजरीवाल ने ईडी के समन को किया अनदेखा, एमपी के सिंगरौली में किया चुनावी रोड शो

मध्य प्रदेश: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समन की अवहेलना करते हुए, दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) नेता अरविंद केजरीवाल गुरुवार को मध्य प्रदेश के सिंगरौली शहर में पार्टी के विधानसभा चुनाव उम्मीदवार के लिए एक रोड शो में शामिल हुए। उनके साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी मौजूद रहे।

केजरीवाल को दिल्ली शराब घोटाले से जुड़े मामले में पूछताछ के लिए ईडी ने समन देकर बुलाया था लेकिन केजरीवाल पेश नहीं हुए। उनका कहना था कि एजेंसी का समन 'अवैध और राजनीति से प्रेरित' है। 

केजरीवाल और मान ने सिंगरौली से पार्टी उम्मीदवार और आप की प्रदेश अध्यक्ष रानी अग्रवाल के लिए एक रोड शो किया। रानी अग्रवाल बिजली उत्पादन के प्रमुख केंद्र सिंगरौली शहर की मेयर भी हैं।

उन्होंने पिछले साल बीजेपी और कांग्रेस के दबदबे वाले राज्य में सभी को चौंकाते हुए मेयर का चुनाव जीता था। 230 सीट वाली मध्य प्रदेश विधानसभा के लिए 17 नवंबर को मतदान होगा।