Breaking News

दिल्ली के लक्ष्मी नगर, विश्वास नगर में एमसीडी का एक्शन, अवैध PG का स्ट्रक्चरल सर्वे     |   पहले सरकार और माफिया मिलकर करते थे काम, अयोध्या में CM का सपा पर निशाना     |   सुपौल: प्राइवेट मदरसे में मिठाई-समोसा खाने के बाद 4 छात्राएं बेहोश, एक की मौत     |   लखनऊ: CM योगी आवास पर ‘हनुमान अंश’ फिल्म देखेंगे, स्टार कास्ट भी रहेगी मौजूद     |   सत्य निकेतन PG हादसा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, सभी निजी हॉस्टलों के ऑडिट की मांग     |  

बुरहानपुर की हुनरबाज दिव्यांग बालिका का धमाकेदार डांस, हौसला देख भावुक हुए लोग

मध्य प्रदेश: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की केंद्र में सरकार बनने के बाद अपाहिज कहे जाने वाले लोगों को सम्मान देते हुए उन्हें अब दिव्यांग नाम दिया गया। दिव्यांग का मतलब जिसके पास दैव्य या दिव्य अंग हो। क्योंकि कहा जाता है कि इस इस तरह के मनुष्यों में ईश्वर एक अलग ही प्रतिभा को रखते हैं। दुर्गा परदेशी मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले के उमरदा की रहने वाली हैं। दुर्गा दिव्यांग तो है लेकिन उसके हौसले किसी सामान्य इंसान से कम नहीं। जब वह नृत्य करती है तो उसका डांस देख अच्छे अच्छे दांतो तले उंगलियां दबा लेते है। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि सोशल मीडिया में इन दिनों दुर्गा के किये डाँस का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। 

बुरहानपुर जिले के उमरदा गांव में रहने वाली दिव्यांग बालिका दुर्गा परदेशी कक्षा 9वीं की छात्रा है, और हाथ पैर दोनों प्रमुख अंगो से दिव्यांग है। लेकिन इस दिव्यांग बालिका को फिल्मी गानों पर जो भी डांस करते देखता है वह दांतो तले अंगुलिया दबा लेता है। दरअसल दुर्गा का डांस करते ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि विश्व दिव्यांग दिवस पर आयोजित दिव्यांगों के सांस्कृतिक कार्यक्रम में दुर्गा परदेसी ने फिल्मी गानों पर अपनी इस तरह की मनमोहक प्रस्तुती दी थी, जिसने सचमुच में ही सबका मन मोह लिया। दुर्गा को इस हालत में होते हुए बहिनइस तरह का डांस करते देख क्या अफसर, क्या नागरिक और क्या शिक्षक, सब के सब भावुक हो गए। जब दुर्गा स्टेज पर अपनी डांस की प्रस्तुती दे रही थी तो कई लोगो ने दुर्गा के डांस को अपने मोबाईल के कैमरे में कैद कर उसे सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। 

अब सोशल मीडिया में भी इस दिव्यांग बालिका दुर्गा के आकर्षक डांस को काफी सराहना मिल रही है। दरअसल दिव्यांग बालिका दुर्गा परदेसी ने आयोजन में प्रेम रोग फिल्म के गीत ये गलियाँ ये चौबारा पर धमाकेदार डांस किया था। कार्यक्रम के दौरान दिव्यांग बालिका के हुनर को देखकर दर्शको की जमकर तालिया भी बजी थीं। बता दें कि बुरहानपुर जिले की दिव्यांग बालिका दुर्गा परदेसी शारिरीक रूप से जन्म से ही अविकसित है, हालांकि मन में उसके हौसलों कि उड़ान बाकी है।