Breaking News

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव: बीजेपी उम्मीदवार अभिषेक सिन्हा ने जेडीयू अध्यक्ष नीतीश कुमार से की मुलाकात     |   J-K: शोपियां में एनकाउंटर, LeT का एक आतंकवादी ढेर     |   J-K: शोपियां में लश्कर का आतंकी ढेर     |   मद्रास हाई कोर्ट ने DMK के पूर्व मंत्री सेंथिल बालाजी और उनके भाई को अग्रिम जमानत दी     |   नीट पेपर लीक केस में बड़ा एक्शन: पीवी कुलकर्णी और शिवराज की हिरासत 11 जुलाई तक बढ़ी     |  

महाराष्ट्र के पिंपरी-चिंचवड़ में इमारत ढही, मलबे में 13-14 लोगों के फंसे होने की आशंका

महाराष्ट्र के पिंपरी-चिंचवड़ के मोशी इलाके में बुधवार को एक इमारत ढह गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। फायर विभाग के अधिकारियों के अनुसार, इमारत के मलबे में 13 से 14 लोगों के फंसे होने की आशंका है। घटना की सूचना मिलते ही पिंपरी-चिंचवड़ फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव अभियान शुरू कर दिया। बचाव दल मलबे में फंसे लोगों को निकालने की कोशिश कर रहा है। फिलहाल हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रशासन ने मौके पर राहत कार्य तेज कर दिया है। इस घटना से जुड़ी अधिक जानकारी का इंतजार है।