Breaking News

नेपाल के NDRRMA ने भोटेकोशी नदी में बाढ़ की स्थिति को लेकर हाई अलर्ट जारी किया     |   चीन: शी जिनपिंग ने तिब्बत में भूस्खलन के बाद राहत-बचाव कार्यों की समीक्षा की     |   नेपाल बाढ़: प्रधानमंत्री और मंत्रियों की एक महीने की सैलरी आपदा कोष में जमा होगी     |   नेपाल से आई बड़ी खुशखबरी! त्रिशूली हाइड्रो प्रोजेक्ट साइट से रेस्क्यू किए गए 350 मजदूर     |   नेपाल में त्रिशूली हाइड्रोपावर टनल में फंसे 350 मजदूरों का रेस्क्यू, कई भारतीय भी शामिल     |  

अमरनाथ यात्रा पंजीकरण में गड़बड़ी का आरोप, 4 शिक्षक निलंबित; FIR दर्ज करने की मांग

जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले के मनीगाम ट्रांजिट कैंप में अमरनाथ यात्रा के पंजीकरण (रजिस्ट्रेशन) में कथित गड़बड़ी का मामला सामने आया है। इस मामले में चार शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है और उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई है। आधिकारिक आदेश के अनुसार, मुख्य शिक्षा अधिकारी (CEO) गांदरबल ने नोडल अधिकारी (सहायक आयुक्त राजस्व) की सिफारिश पर बिलाल अहमद शेख, आबिद मोहिउद्दीन भट, पीर मुदस्सिर और गौहर राशिद कुल्लू को निलंबित किया है।

नोडल अधिकारी ने पुलिस को भेजे पत्र में आरोप लगाया है कि यात्रा पंजीकरण के दौरान वास्तविक पंजीकरण संख्या और शुल्क रजिस्ट्रेशन फॉर्म में दर्ज संख्या में अंतर पाया गया। साथ ही, घटना के दिन ड्यूटी पर मौजूद अन्य तीन शिक्षकों की भूमिका से भी इनकार नहीं किया जा सकता। मामले की गंभीरता को देखते हुए नोडल अधिकारी ने गांदरबल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) से तुरंत एफआईआर दर्ज कर पूरे मामले की निष्पक्ष और विस्तृत जांच कराने का अनुरोध किया है। 57 दिनों की अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से शुरू हुई है। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन के लिए डिजिटल निगरानी और RFID ट्रैकिंग सिस्टम का इस्तेमाल किया जा रहा है। यह यात्रा 28 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन संपन्न होगी।