महाराष्ट्र के पिंपरी-चिंचवड़ के मोशी इलाके में बुधवार को एक इमारत ढह गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। फायर विभाग के अधिकारियों के अनुसार, इमारत के मलबे में 13 से 14 लोगों के फंसे होने की आशंका है। घटना की सूचना मिलते ही पिंपरी-चिंचवड़ फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव अभियान शुरू कर दिया। बचाव दल मलबे में फंसे लोगों को निकालने की कोशिश कर रहा है। फिलहाल हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रशासन ने मौके पर राहत कार्य तेज कर दिया है। इस घटना से जुड़ी अधिक जानकारी का इंतजार है।
महाराष्ट्र के पिंपरी-चिंचवड़ में इमारत ढही, मलबे में 13-14 लोगों के फंसे होने की आशंका
You may also like
दीपोत्सव के बाद हनुमानगढ़ी पहुंचे सीएम योगी, रामलला की उतारी आरती.
राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल.
रामभक्तों पर गोली चलवाने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं: सीएम योगी.
पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागत; संतों संग खींचा रामरथ.