Breaking News

गरबा किसी एक समुदाय तक सीमित नहीं होना चाहिए: अमृता फडणवीस     |   हांगकांग के पहले पोस्ट-कोलोनियल नेता तुंग ची-ह्वा का 89 साल की उम्र में निधन     |   न्यूयॉर्क में Huawei पर रैकेटियरिंग का मुकदमा, कंपनी के खिलाफ सुनवाई शुरू     |   सीहोर में वॉटर फिल्ट्रेशन प्लांट में क्लोरीन गैस का रिसाव, 4 लोग अस्पताल में एडमिट     |   गाजा में गोलीबारी में 2 लोगों की मौत, मृतकों में एक बच्चा भी शामिल     |  

इंफाल में नागरिक समाज संगठन के ऑफिस में विस्फोट, कोई हताहत नहीं

मणिपुर के इंफाल पश्चिम जिले में अज्ञात हथियारबंद लोगों ने गुरुवार को नागरिक समाज संगठन 'यूनाइटेड कमेटी मणिपुर (यूसीएम)' के कार्यालय परिसर में दो बम विस्फोट किए। पुलिस ने बताया कि लैम्फेल में शाम करीब पौने आठ बजे हुए विस्फोटों से किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

इस हमले में ऑफिस की संपत्ति को मामूली नुकसान पहुंचा है। हमलावरों ने ऑफिस पर कई गोलियां भी चलाई थीं। पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और मौके पर जांच की। पुलिस ने बताया कि अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है और किसी भी समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।