Breaking News

राम मंदिर का पूरा धार्मिक कार्यभार अयोध्या के पांच संतों को सौंपा जाएगा     |   पटना, जयपुर और भोपाल समेत अलग-अलग शहरों में कांग्रेस के खिलाफ बीजेपी का प्रदर्शन     |   सरकार आश्वस्त करे तो मैं अनशन खत्म करूंगा: सोनम वांगचुक     |   NEET प्रोटेस्ट के बीच विजयवाड़ा में BJP और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प     |   काले कपड़ों में संसद पहुंच रहे कांग्रेस सांसद, पेपर लीक मुद्दे पर सरकार को घेरने की पूरी तैयारी     |  

बिहार पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती का एडमिट कार्ड जारी

बिहार पुलिस में सब इंस्पेक्टर के पद पर निकली वैकेंसी को लेककर अहम नोटिस जारी हुआ है. बिहार पुलिस स्टाफ सेलेक्शन कमीशन की तरफ से एसआई भर्ती परीक्षा (BPSSC SI Exam 2024) का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है. इस परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड सकते हैं. एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट bpssc.bih.nic.in पर जाना होगा.

बिहार पुलिस स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (BPSSC) की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, बिहार पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 4 नवंबर 2023 को शुरू हुई थी. इसमें आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 4 दिसंबर 2023 तक का समय दिया गया था. इस वैकेंसी के लिए परीक्षा का आयोजन 28 जनवरी 2024 को होगा. उम्मीदवार नीचे दिए स्टेप्स से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.