Breaking News

दिल्ली के लक्ष्मी नगर, विश्वास नगर में एमसीडी का एक्शन, अवैध PG का स्ट्रक्चरल सर्वे     |   पहले सरकार और माफिया मिलकर करते थे काम, अयोध्या में CM का सपा पर निशाना     |   सुपौल: प्राइवेट मदरसे में मिठाई-समोसा खाने के बाद 4 छात्राएं बेहोश, एक की मौत     |   लखनऊ: CM योगी आवास पर ‘हनुमान अंश’ फिल्म देखेंगे, स्टार कास्ट भी रहेगी मौजूद     |   सत्य निकेतन PG हादसा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, सभी निजी हॉस्टलों के ऑडिट की मांग     |  

बिहार: बेतिया में पुल की जर्जर हालत से लोग परेशान

बिहार के बेतिया जिले के गांव रघुनाथपुर के लोग अपने गांव को राज्य के बाकी हिस्सों से जोड़ने वाले लोहे के पुल की खस्ता हालत से काफी खफा हैं।

गांववालों का कहना है कि ये पुल जिले के दूसरे इलाकों तक जाने का सबसे छोटा रास्ता है लेकिन इसकी खस्ता हालत की वजह से उस पर सफर करना खतरे से खाली नहीं है।

गांववालों का आरोप है कि अधिकारियों से बार-बार गुहार लगाने के बावजूद जर्जर पुल की हालत सुधारने के लिए कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही पुल की मरम्मत नहीं की गई या फिर नया पुल नहीं बनाया गया तो वे विधानसभा चुनावों में वोट नहीं डालेंगे। ग्रामीणों को उम्मीद है कि उनकी मांगों पर जल्द ध्यान दिया जाएगा और स्थायी पुल बनाया जाएगा।