Breaking News

दिल्ली के लक्ष्मी नगर, विश्वास नगर में एमसीडी का एक्शन, अवैध PG का स्ट्रक्चरल सर्वे     |   पहले सरकार और माफिया मिलकर करते थे काम, अयोध्या में CM का सपा पर निशाना     |   सुपौल: प्राइवेट मदरसे में मिठाई-समोसा खाने के बाद 4 छात्राएं बेहोश, एक की मौत     |   लखनऊ: CM योगी आवास पर ‘हनुमान अंश’ फिल्म देखेंगे, स्टार कास्ट भी रहेगी मौजूद     |   सत्य निकेतन PG हादसा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, सभी निजी हॉस्टलों के ऑडिट की मांग     |  

बिहार: नालंदा के स्कूल में एक बच्ची की मौत, नौ की तबीयत बिगड़ी

बिहार के नालंदा में सोमवार को स्कूल में एक बच्ची की मौत हो गई, जबकि नौ छात्र-छात्राओं को तबीयत खराब होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शक है कि खराब खाना और पानी पीने की वजह से बच्चों की तबीयत खराब हुई है।

घटना नालंदा के कस्तूरबा गांधी स्कूल की है। एसडीओ प्रवीण कुमार ने कहा, "बच्चों को सिर और पेट दर्द की शिकायत थी। उन्हें खराब खाना और पानी देने का शक है।"

उन्होंने बताया कि बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अभी तक घटना के पीछे की वजह का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।