Breaking News

सितंबर में रिटेल महंगाई दर बढ़कर 5.54 प्रतिशत हुई, जो अगस्त में 4.82 फीसदी थी     |   बिहार कैबिनेट ने पीएम मोदी के 25 वर्ष की जनसेवा पर उनका हार्दिक अभिनंदन किया     |   झारखंड HC ने JPSC की तीन परीक्षाएं रद्द मामले में सुनवाई के बाद आदेश सुरक्षित रखा     |   'चुनाव आयोग को बचाते-बचाते बीजेपी खुद डूब जाएगी', अखिलेख यादव ने कहा     |   जंतर-मंतर को प्रोस्टेट साइट से हटाने का मामला दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचा, सुनवाई कल     |  

बिहार: आरा में पड़ोसी ने नाबालिग से रेप के बाद हत्या की

बिहार के आरा में सोमवार शाम 12 साल की लड़की के साथ उसके पड़ोसी ने कथित तौर पर रेप किया और उसकी हत्या कर दी। घटना आरा टाउन थाना क्षेत्र की है और आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

एसपी, भोजपुर ने बताया कि घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है और एफएसएल टीम सबूत इकट्ठा कर रही है। उन्होंने कहा, "हम एक महीने के अंदर चार्जशीट दाखिल करेंगे, ताकि पीड़िता को न्याय मिल सके। पीड़िता के परिवार ने कहा कि उसे आरोपित ने अपने घर बुलाया था और उसके बाद वो 18 घंटे तक लापता रही।