Breaking News

सितंबर में रिटेल महंगाई दर बढ़कर 5.54 प्रतिशत हुई, जो अगस्त में 4.82 फीसदी थी     |   बिहार कैबिनेट ने पीएम मोदी के 25 वर्ष की जनसेवा पर उनका हार्दिक अभिनंदन किया     |   झारखंड HC ने JPSC की तीन परीक्षाएं रद्द मामले में सुनवाई के बाद आदेश सुरक्षित रखा     |   'चुनाव आयोग को बचाते-बचाते बीजेपी खुद डूब जाएगी', अखिलेख यादव ने कहा     |   जंतर-मंतर को प्रोस्टेट साइट से हटाने का मामला दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचा, सुनवाई कल     |  

बिहार: पशुपति कुमार पारस के घर पहुंचे लालू, गठबंधन के संकेत दिए

 राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद ने बुधवार को संकेत दिए कि उनकी पार्टी के नेतृत्व वाला महागठबंधन पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस को अपने साथ जोड़ सकता है। प्रसाद मकर संक्रांति के अवसर पर भोज के निमंत्रण पर पारस के घर पहुंचे। प्रसाद के साथ उनके बड़े बेटे तेज प्रताप यादव और आरजेडी के राष्ट्रीय महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी भी थे।

ये पूछे जाने पर कि क्या पारस का आरजेडी, कांग्रेस और वामदलों के महागठबंधन में स्वागत किया जाएगा तो उन्होंने ‘हां’ कहा। बाद में, जब पारस से इस बारे में सवाल पूछे गए, तो उन्होंने कहा "मैंने हमेशा खुद को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन का साथी माना। लेकिन लगता है कि बीजेपी ने मुझे छोड़ दिया है। पार्टी अब हमेशा बिहार में एनडीए के पांच घटक दल होने की बात करती है।लेकिन मुझे कभी नहीं गिना जाता।”

उल्लेखनीय है कि बिहार में एनडीए का नेतृत्व बीजेपी कर रही है, जिसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जेडीयू, चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास), केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा और राज्यसभा सदस्य उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा शामिल हैं।

पारस ने अपने भाई रामविलास पासवान के निधन के बाद लोक जनशक्ति पार्टी का विभाजन करके अपना एक अलग गुट राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी बना लिया था। उस समय एलजेपी के प्रमुख रामविलास के बेटे चिराग पासवान थे। इसके बाद पारस केंद्र की एनडीए सरकार में मंत्री बन गए थे।

हालांकि. 2024 में बीजेपी ने पारस को छोड़ चिराग के साथ मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ा, जिसकी वजह से पारस ने केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया। लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए पारस की पार्टी को एनडीए की ओर से कोई सीट नहीं मिली।