Breaking News

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी जारी, CJP ने किया है तिरंगा मार्च का ऐलान     |   भारतीय सोशल वर्कर रीमा नानावटी को मिला हिलेरी रोडम क्लिंटन अवॉर्ड     |   सचिन पायलट आज से पंजाब के पांच दिवसीय दौरे पर, गैंगस्टर हिंसा के पीड़ित परिवारों से करेंगे मुलाकात     |   राहुल गांधी और ओवैसी की SIR याचिकाओं पर 27 अक्टूबर को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट     |   सिद्धारमैया की शिकायत पर साइबर पुलिस ने दर्ज की FIR, फर्जी वीडियो पर होगी कार्रवाई     |  

बिहार: सारण में उफान पर गंगा और गंडक नदी, जनजीवन पर पड़ा असर

बिहार के कई जिलों में लोग बाढ़ की तबाही झेल रहे हैं। सारण में गंगा और गंडक नदी में जलस्तर बढ़ने से कई सड़कें पानी में डूब गई हैं। गंडक नदी का पानी मशहूर हरिहरनाथ मंदिर तक पहुंच गया है, जिससे श्रद्धालुओं को भारी परेशानी हो रही है।

नदी किनारे काली घाट के ऊपर से लगभग तीन फीट ऊपर पानी बह रहा है। इसके अलावा सोनपुर के सबलपुर सहित कई गांव में पानी घुस गया है। इस वजह से खेत में खड़ी फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई है और इलाके में बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं।