Breaking News

दिल्ली के लक्ष्मी नगर, विश्वास नगर में एमसीडी का एक्शन, अवैध PG का स्ट्रक्चरल सर्वे     |   पहले सरकार और माफिया मिलकर करते थे काम, अयोध्या में CM का सपा पर निशाना     |   सुपौल: प्राइवेट मदरसे में मिठाई-समोसा खाने के बाद 4 छात्राएं बेहोश, एक की मौत     |   लखनऊ: CM योगी आवास पर ‘हनुमान अंश’ फिल्म देखेंगे, स्टार कास्ट भी रहेगी मौजूद     |   सत्य निकेतन PG हादसा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, सभी निजी हॉस्टलों के ऑडिट की मांग     |  

बिहार: सुपौल में बाढ़ का भीषण कहर

बिहार के सुपौल जिले में बाढ़ से बेहाल लोग अपना सामान दूसरी जगह ले जाने को मजबूर हैं। बाढ़ प्रभावित लोग खाने-पीने के सामान और दूसरी जरूरतों की चीज लेकर सुरक्षित स्थान की ओर जा रहे हैं।

कोसी, गंडक और बागमती समेत कई नदियों में उफान की वजह से सुपौल में हर तरफ बाढ़ का कहर दिख रहा है। इससे हजारों लोग बेघर हो गए हैं और बहुत नुकसान भी हुआ है। 

कोसी बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद सुपौल जिले के छह ब्लॉक बुरी तरह प्रभावित हैं। लोगों का कहना है कि इस बार जैसी तबाही उन्होंने पहले कभी नहीें देखी है। वैसे कोसी में हर साल बाढ़ आती है लेकिन इस बार बाढ़ ने कुछ ज्यादा ही तबाही मचाई है।

बाढ़ प्रभावित लोगों का कहना है कि उन्हें सरकार की तरफ से अब तक कोई मदद नहीं मिली है। इस मुश्किल वक्त में उन्हें केवल अपने गांव के लोगों से ही मदद मिल रही है।

अधिकारियों के मुताबिक बिहार के कई जिलों के लिए पहले ही अलर्ट जारी कर दिया गया था क्योंकि मौसम विभाग ने भारी बारिश की भविष्यवाणी के साथ साथ कुछ इलाकों में बाढ़ का अंदेशा भी जताया था।