Breaking News

सितंबर में रिटेल महंगाई दर बढ़कर 5.54 प्रतिशत हुई, जो अगस्त में 4.82 फीसदी थी     |   बिहार कैबिनेट ने पीएम मोदी के 25 वर्ष की जनसेवा पर उनका हार्दिक अभिनंदन किया     |   झारखंड HC ने JPSC की तीन परीक्षाएं रद्द मामले में सुनवाई के बाद आदेश सुरक्षित रखा     |   'चुनाव आयोग को बचाते-बचाते बीजेपी खुद डूब जाएगी', अखिलेख यादव ने कहा     |   जंतर-मंतर को प्रोस्टेट साइट से हटाने का मामला दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचा, सुनवाई कल     |  

बिहार: पटना में बीपीएससी परीक्षार्थियों का परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर प्रदर्शन जारी

बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) परीक्षा के अभ्यर्थियों ने 13 दिसंबर को पटना में आयोजित परीक्षा को रद्द करने की मांग को लेकर सोमवार को प्रदर्शन जारी रखा।

कई दिनों से प्रदर्शन कर रहे एस्पिरेंट्स सभी केंद्रों में प्रश्नपत्र लीक होने के आरोपों की वजह से 70वीं एकीकृत संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (सीसीई) को रद्द करने की मांग कर रहे हैं, उनका तर्क है कि सिर्फ एक केंद्र में दोबारा परीक्षा कराना अनुचित होगा।

पुलिस ने रविवार को 13 दिसंबर को यहां आयोजित बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) परीक्षा को रद्द करने की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए पानी की बौछारों और हल्के बल का इस्तेमाल किया।

जिला मजिस्ट्रेट चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि प्रदर्शनकारियों, जिनके साथ गांधी मैदान में जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर भी शामिल हुए थे। शाम को मुख्यमंत्री आवास की ओर मार्च करने का प्रयास किया, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की।उन्होंने कहा कि प्रदर्शनकारियों ने गांधी मैदान से जेपी गोलंबर की ओर मार्च करते हुए बैरिकेड्स को कूदने की भी कोशिश की।