Breaking News

सितंबर में रिटेल महंगाई दर बढ़कर 5.54 प्रतिशत हुई, जो अगस्त में 4.82 फीसदी थी     |   बिहार कैबिनेट ने पीएम मोदी के 25 वर्ष की जनसेवा पर उनका हार्दिक अभिनंदन किया     |   झारखंड HC ने JPSC की तीन परीक्षाएं रद्द मामले में सुनवाई के बाद आदेश सुरक्षित रखा     |   'चुनाव आयोग को बचाते-बचाते बीजेपी खुद डूब जाएगी', अखिलेख यादव ने कहा     |   जंतर-मंतर को प्रोस्टेट साइट से हटाने का मामला दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचा, सुनवाई कल     |  

बिहार: PSC परीक्षा पेपर लीक को लेकर पटना में प्रदर्शन

बिहार लोक सेवा आयोग की 70वीं प्रारंभिक परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर बीपीएससी एस्पिरेंटों ने गुरुवार को पटना में प्रदर्शन किया। सात एस्पिरेंटों के आमरण अनशन पर बैठने से विरोध और तेज हो गया है।

बिहार पीएससी द्वारा आयोजित 13 दिसंबर की संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा के प्रश्नपत्र के कथित लीक को लेकर बुधवार को पटना में प्रदर्शन के दौरान अराजकता फैल गई, जिसके बाद राज्य पुलिस को उम्मीदवारों पर लाठीचार्ज करना पड़ा।

छात्रोें ने दावा किया कि पुलिस कार्रवाई के दौरान कई प्रदर्शनकारी घायल हो गए। लेकिन वरिष्ठ अधिकारी ने छात्रों के इन आरोपों से इनकार किया।