Breaking News

एमएलसी चुनाव: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत     |   भाजपा प्रत्याशी डॉ हरि सिंह ढिल्लों की बड़ी जीत, 17676 मतों से विजयी     |   इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में बेंजामिन नेतन्याहू को बहुमत नहीं     |   सूडान के दारफुर में बाजार पर ड्रोन हमला, 102 लोगों की मौत, सेना पर आरोप     |   बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन की चांदनी चौक इलाके में पदयात्रा आज     |  

बिहार: आरा में करीब 30 लोग जलेबी खाकर बीमार पड़े

बिहार के आरा में करीब 30 लोग जलेबी खाने के बाद बीमार पड़ गए। सभी ने एक ही दुकान से लेकर जलेबी खाई थी। जलेबी खाने वालों को पेट दर्द और जी मिचलाने की शिकायत हुई। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

रेजिडेंट डॉक्टर अखिलेश ने बताया, "25 से 30 लोग बीमार हैं। एक ही दुकान से लोगों ने जलेबी खाई थी। जलेबी बनाने में कुछ गड़बड़ी हुई होगा या कन्टामिनेशन हुआ होगा। गनीमत की बात ये है कि सारे के सारे पेशेंट स्टेबल हैं। सारे के सारे पेशेंट ठीक हैं।"