Breaking News

मुंबई में BEST बस से टकराया टैंकर, 4 यात्री घायल     |   यूपी के हरदोई में मिलावट के शक में 38 हजार लीटर दूध जब्त     |   यूपी पशुपालन भर्ती घोटाले में रिटायर्ड IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, सपा सरकार में थे प्रमुख सचिव     |   जौहर ट्रस्ट से जुड़ी वित्तीय गड़बड़ियों में आजम खान के खिलाफ ED ने दर्ज की FIR     |   नई दिल्ली से पटना के बीच चलेगी वंदे मातरम ट्रेन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल     |  

महाराष्ट्र में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी ने दिया इस्तीफा

महाराष्ट्र में कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगा है. पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी ने इस्तीफा दे दिया है. बताया जा रहा है कि अब वो अजीत पवार गुट में शामिल होंगे. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर खुद ट्वीट पर इस बात की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि मैं 48 साल पहले कांग्रेस में शामिल हुआ. इतने सालों तक की ये यात्रा काफी महत्वपूर्ण रही. मगर आज मैं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से तत्काल प्रभाव से इस्तीफा देता हूं. ऐसा बहुत कुछ है जिसे मैं व्यक्त करना चाहता हूं, ऐसा बहुत कुछ है जिसे मैं व्यक्त करना चाहता हूं, लेकिन जैसा कि कहा जाता है कि कुछ चीजें अनकही ही रह जाएं तो बेहतर है. मैं उन सभी को धन्यवाद देता हूं जो इस यात्रा का हिस्सा रहे हैं.