Breaking News

अमित शाह 30 अक्टूबर 2026 को लखनऊ के दौरे पर रहेंगे     |   प्रयागराज जिले में कक्षा 6 से 12 तक के स्कूल 30 अक्टूबर को रहेंगे बंद     |   कर्नाटक कैबिनेट ने नंदिनी दूध की कीमतों में 8 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की     |   दिल्ली: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने आवास पर करवा चौथ मनाया     |   पाकिस्तान में एंबुलेंस के अंदर ऑक्सीजन सिलेंडर फटा, महिला समेत 10 लोगों की मौत     |  

प्राण प्रतिष्ठा से पहले CM धामी ने किया सुंदरकांड का पाठ

अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले उत्तराखंड में मुख्यमंत्री आवास पर सुन्दरकांड का पाठ और भव्य श्रीराम संध्या का आयोजन किया गया. इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और राज्यपाल ले.ज. गुरमीत सिंह सपरिवार शामिल हुए. इस अनुष्ठान के दौरान मुख्यमंत्री ने तीन घंटे तक सुंदरकांड का पाठ और रामभजन किया. भजन गायिका स्वाति मिश्रा, विवेक नौटियाल की टीम ने सुन्दरकांड के सस्वर पाठ किये

इस धार्मिक आयोजन से पूरा वातावरण राममय और सभी उपस्थित श्रद्धालु श्रीराम की भक्ति में लीन नजर आये. सुन्दरकांड के सस्वर पाठ से पूरा माहौल भक्तिपूर्ण बन गया था. मुख्यमंत्री के साथ राज्यपाल ने भी सपरिवार सुन्दरकांड का पाठ किया. भगवान राम की आरती की. उन्होंने मिलकर प्रदेश की खुशहाली की कामना की.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भजन गायिका स्वाति मिश्रा को सम्मानित करते हुये भगवान राम के प्रति उनकी गायिकी की भी प्रशंसा की. स्वाति मिश्रा के भजन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर साझा किया था.