Breaking News

चक्रवात मुरासु के कारण आंध्र प्रदेश में उखड़े पेड़     |   यूपी में आज बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा     |   जम्मू-कश्मीर: किश्तवाड़ में भूकंप के झटके, 3.1 रही तीव्रता     |   'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' के नारे के साथ सड़कों पर उतरेगी BJP, यूपी के 6 क्षेत्रों में पदयात्रा     |   ट्रंप प्रशासन को SC से झटका, कैलिफोर्निया के 20 हजार बैलेट गिनने पर रोक की मांग खारिज     |  

बांग्लादेशियों की घुसपैठ की कोशिश नाकाम

पड़ोसी देश बांग्लादेश में फैली अशांति की वजह से भारत-बांग्लादेश सीमा पर "हाई अलर्ट" जारी है। इस बीच सीमा सुरक्षा बल ने पश्चिम बंगाल में अंतरराष्ट्रीय सीमा से बांग्लादेशियों के बड़े ग्रुप की घुसपैठ की कोशिश को बुधवार को नाकाम कर दिया।

अधिकारियों ने बताया कि बीएसएफ ने करीब 120-140 बांग्लादेशी नागरिकों को रोका, जो पश्चिम बंगाल में अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर भारतीय सीमा में घुसने की फिराक में थे।