Breaking News

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी जारी, CJP ने किया है तिरंगा मार्च का ऐलान     |   भारतीय सोशल वर्कर रीमा नानावटी को मिला हिलेरी रोडम क्लिंटन अवॉर्ड     |   सचिन पायलट आज से पंजाब के पांच दिवसीय दौरे पर, गैंगस्टर हिंसा के पीड़ित परिवारों से करेंगे मुलाकात     |   राहुल गांधी और ओवैसी की SIR याचिकाओं पर 27 अक्टूबर को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट     |   सिद्धारमैया की शिकायत पर साइबर पुलिस ने दर्ज की FIR, फर्जी वीडियो पर होगी कार्रवाई     |  

बजाज ऑटो की वाहन बिक्री सितंबर में 20 फीसदी बढ़ी

बजाज ऑटो की वाहन बिक्री सितंबर में 20 फीसदी बढ़कर 4,69,531 यूनिट हो गई, जो पिछले साल इसी महीने 3,92,558 इकाई रही थी। कंपनी ने बयान में कहा, समीक्षाधीन महीने में घरेलू बिक्री सितंबर 2023 में बेची गई 2,53,193 यूनिट से 23 फीसदी बढ़कर 3,11,887 वाहन हो गई।

निर्यात सालाना आधार पर 13 फीसदी बढ़कर 1,57,644 यूनिट हो गया। इसमें कहा गया, समीक्षाधीन महीने में दोपहिया वाहनों की बिक्री 4,00,489 इकाई रही, जो पिछले वर्ष इसी माह में बेची गई 3,27,712 इकाई से 22 फीसदी ज्यादा है।कंपनी ने कहा, इसमें से घरेलू दोपहिया वाहनों की बिक्री 2,59,333 इकाई रही, जो पिछले साल इसी महीने में 2,02,510 इकाइयों से 28 फीसदी ज्यादा है।

निर्यात सालाना आधार पर 13 फीसदी ज्यादा 1,41,156 इकाई रहा, जबकि सितंबर 2023 में 1,25,202 इकाई था कमर्शियल वाहनों की बिक्री पिछले महीने छह फीसदी बढ़कर 69,042 इकाई हो गई, जबकि एक साल पहले इसी अवधि में ये 64,846 इकाई थी।