Breaking News

अमित शाह मानहानि मामले में सुल्तानपुर कोर्ट ने राहुल गांधी को बरी किया     |   खड़गे के विवादित बयान पर भड़के बीजेपी कार्यकर्ता, पटना में बड़ा प्रोटेस्ट     |   राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसा     |   UP: बस्ती में बाइक पर पलटा तेज रफ्तार से आ रहा ट्रक, तीन की मौत     |   आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा की ओर बढ़ रहा चक्रवाती तूफान, ऑरेंज अलर्ट जारी     |  

बीजेपी ने जारी किया घोषणापत्र का गुजराती संस्करण

लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी के घोषणापत्र का गुजराती संस्करण राज्य में मतदान से दो सप्ताह पहले मंगलवार को यहां जारी किया गया है। राज्य में भाजपा का एक उम्मीदवार पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुका है। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सीआर पाटिल ने घोषणापत्र जारी किया। घोषणापत्र में पार्टी के कार्यक्रमों और मतदाताओं से किए गए वादों का विवरण है।