Breaking News

दिल्ली के लक्ष्मी नगर, विश्वास नगर में एमसीडी का एक्शन, अवैध PG का स्ट्रक्चरल सर्वे     |   पहले सरकार और माफिया मिलकर करते थे काम, अयोध्या में CM का सपा पर निशाना     |   सुपौल: प्राइवेट मदरसे में मिठाई-समोसा खाने के बाद 4 छात्राएं बेहोश, एक की मौत     |   लखनऊ: CM योगी आवास पर ‘हनुमान अंश’ फिल्म देखेंगे, स्टार कास्ट भी रहेगी मौजूद     |   सत्य निकेतन PG हादसा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, सभी निजी हॉस्टलों के ऑडिट की मांग     |  

मिमिक्री विवाद: बीजेपी नेताओं ने भोपाल में कल्याण बनर्जी और राहुल गांधी का पुतला जलाया

बीजेपी विधायक कैलाश विजयवर्गीय ने बुधवार को टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को लेकर कहा कि संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति की मिमिक्री करना और उसका वीडियो बनाना बेहद निंदनीय है।

उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की मिमिक्री करने के खिलाफ कैलाश विजयवर्गीय, प्रदेश अध्यक्ष वी. डी. शर्मा और विश्वास सारंग समेत बीजेपी नेताओं ने भोपाल में कल्याण बनर्जी और राहुल गांधी का पुतला फूंका।

विजयवर्गीय ने कहा, "ये निंदनीय है, जितनी भी आलोचना की जाए वो कम है। एक संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति की मिमिक्री कर रहे थे और कांग्रेस नेता राहुल गांधी उसका वीडियो बना रहे थे। आप समझ सकते हैं कि उनकी मानसिक स्थिति क्या है। उस व्यक्ति को सम्मान देना हमारी जिम्मेदारी है, चाहे वोे कोई भी हो।"