Breaking News

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी जारी, CJP ने किया है तिरंगा मार्च का ऐलान     |   भारतीय सोशल वर्कर रीमा नानावटी को मिला हिलेरी रोडम क्लिंटन अवॉर्ड     |   सचिन पायलट आज से पंजाब के पांच दिवसीय दौरे पर, गैंगस्टर हिंसा के पीड़ित परिवारों से करेंगे मुलाकात     |   राहुल गांधी और ओवैसी की SIR याचिकाओं पर 27 अक्टूबर को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट     |   सिद्धारमैया की शिकायत पर साइबर पुलिस ने दर्ज की FIR, फर्जी वीडियो पर होगी कार्रवाई     |  

BJP ने 12 घंटे के Bengal बंद का आह्वान किया, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

बीजेपी ने मंगलवार को राज्य सचिवालय नब्बाना तक मार्च में हिस्सा लेने वालों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में बुधवार को पश्चिम बंगाल में 12 घंटे का बंद बुलाया है। बंद का असर अलग-अलग जगहों पर देखने को मिल रहा है। कोलकाता के बिधाननगर में कुछ दुकानें खुली देखी गईं। दिन के शुरुआती घंटों में सड़कों पर यातायात रोजाना की तरह सामान्य नजर आया।

दक्षिण 24 परगना में, बीजेपी कार्यकर्ता पार्टी के झंडे के साथ सड़कों पर उतरे और टीएमसी सरकार के खिलाफ नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया। ऐसा ही नजारा बैरकपुर में देखने को मिला। राज्य के दूसरे हिस्सों की तरह सिलीगुड़ी में भी किसी भी अनचाही घटना को रोकने के लिए पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है।