Breaking News

दिल्ली के लक्ष्मी नगर, विश्वास नगर में एमसीडी का एक्शन, अवैध PG का स्ट्रक्चरल सर्वे     |   पहले सरकार और माफिया मिलकर करते थे काम, अयोध्या में CM का सपा पर निशाना     |   सुपौल: प्राइवेट मदरसे में मिठाई-समोसा खाने के बाद 4 छात्राएं बेहोश, एक की मौत     |   लखनऊ: CM योगी आवास पर ‘हनुमान अंश’ फिल्म देखेंगे, स्टार कास्ट भी रहेगी मौजूद     |   सत्य निकेतन PG हादसा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, सभी निजी हॉस्टलों के ऑडिट की मांग     |  

बीजेपी अध्यक्ष सम्राट चौधरी बोले, जेडीयू के पास नीतीश कुमार के अलावा कोई नेता नहीं

बिहार बीजेपी अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को कहा कि जेडीयू एक ऐसी पार्टी है जिसमें एकमात्र नीतीश कुमार ही नेता हैं।

सम्राट चौधरी ने कहा कि जेडीयू में केवल एक ही नेता है कोई और नहीं। पहले नीतीश कुमार ने आरसीपी सिंह को पार्टी अध्यक्ष बनाया, फिर उन्होंने ललन को बनाया। ये उनकी समस्या है। बीजेपी पूरे विपक्षी गुट 'इंडिया' को हराने के लिए तैयार है।

सम्राट चौधरी ने कहा कि ये जेडीयू का निजी मामला है। बीजेपी का इससे कोई लेना-देना नहीं है। बीजेपी जेडीयू और आरजेडी के साथ लड़ने के लिए तैयार हैं।