Breaking News

सितंबर में रिटेल महंगाई दर बढ़कर 5.54 प्रतिशत हुई, जो अगस्त में 4.82 फीसदी थी     |   बिहार कैबिनेट ने पीएम मोदी के 25 वर्ष की जनसेवा पर उनका हार्दिक अभिनंदन किया     |   झारखंड HC ने JPSC की तीन परीक्षाएं रद्द मामले में सुनवाई के बाद आदेश सुरक्षित रखा     |   'चुनाव आयोग को बचाते-बचाते बीजेपी खुद डूब जाएगी', अखिलेख यादव ने कहा     |   जंतर-मंतर को प्रोस्टेट साइट से हटाने का मामला दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचा, सुनवाई कल     |  

बीजेपी सांसद अपराजिता सारंगी ने प्रियंका गांधी वाड्रा को '1984' लिखा बैग दिया

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा को बीजेपी की महिला सांसद अपराजिता सारंगी ने संसद भवन परिसर में ‘1984’ लिखा बैग दिया। इस बैग पर 1984 के सिख विरोधी दंगों की याद दिलाने वाली छवि थी।

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा हाल ही में फलस्तीन के लोगों के प्रति एकजुटता प्रकट करने के लिए ‘फिलिस्तीन’ लिखा हैंडबैग लेकर संसद भवन पहुंची थीं। इसके बाद प्रियंका गांधी वाड्रा बांग्लादेश में हिंदुओं के समर्थन वाला बैग लेकर संसद पहुंचीं थीं।